छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी ने केरल की राजनीति में जबरदस्त उबाल ला दिया है। इन ननों पर कथित तौर पर धर्मांतरण और मानव तस्करी में संलिप्त होने के आरोप हैं। केरल के वायनाड से सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन कर दोनों ननों की रिहाई की मांग की। यह मामला तब गरमाया जब राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से सिस्टर प्रीति मैरी, सिस्टर वंदना फ्रांसिस और एक अन्य व्यक्ति सुकमन मंडावी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये तीनों महिलाएं नारायणपुर जिले से तीन युवतियों को जबरन धर्म परिवर्तन के इरादे से ले जा रहे थे। Visit Us:- https://www.molitics.in/hindi-news/politics/top-news/political-uproar-over-the-arrest-of-two-nuns-in-chhattisgarh-congress-attacks-bjp-8757