जमीन के बदले नौकरी’ मामला: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, लालू यादव को झटका

 'नौकरी के बदले ज़मीन' घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत ने इस मामले में उनके खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी है, जिससे उन्हें आंशिक राहत जरूर मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट को इस मामले की सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश भी दिया है।




इससे पहले लालू यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई ठोस आधार नहीं है। इसके साथ ही सीबीआई को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 12 अगस्त 2025 को तय की गई थी।



Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान-सऊदी डिफेंस डील और चाबहार पर अमेरिकी वार

PDA पाठशाला: A फॉर अखिलेश', SP नेता पर FIR दर्ज, सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला