रॉबर्ट वाड्रा केस पर राहुल गांधी का बयान, बोले-'दस साल से जीजाजी को बनाया जा रहा है निशान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जीजा और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम ज़मीन घोटाले के मामले में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट (Prosecution Complaint) दाखिल कर दी है। इस घटनाक्रम को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।



राहुल गांधी ने X (पूर्व ट्विटर) पर कहा, “मेरे जीजाजी को पिछले दस वर्षों से परेशान किया जा रहा है। यह नया आरोपपत्र उसी षड्यंत्र का हिस्सा है। मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ हूं। उन्हें राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित झूठे आरोपों और उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वे सब इसके सामने डटकर खड़े रहेंगे और सच्चाई की जीत होगी।”


Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान-सऊदी डिफेंस डील और चाबहार पर अमेरिकी वार

PDA पाठशाला: A फॉर अखिलेश', SP नेता पर FIR दर्ज, सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला