Explanar: AI का डर या बहाना! TCS से क्यों निकाले जा रहे 12000 कर्मचारी?
भारत की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी TCS यानी Tata Consultancy Services ने हाल ही में ऐलान किया है कि वह अपने ग्लोबल वर्कफोर्स में से लगभग 12,000 से ज़्यादा एम्प्लॉयीज की छंटनी करने जा रही है। यह संख्या कुल एम्प्लॉयीज का करीब 2 प्रतिशत है। 30 जून 2025 तक TCS में कुल 6,13,069 एम्प्लॉयी थे। कंपनी जिन एम्प्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है उनमें ख़ासतौर पर मिड और सीनियर लेवल के एम्प्लॉयीज हैं। कंपनी का कहना है कि यह कदम उसकी प्लानिंग का हिस्सा है, जिसका मकसद है खुद को एक “फ्यूचर-रेडी” ऑर्गनाइजेशन बनाना। इसके लिए TCS टेक्नोलॉजी, जनरेटिव AI, स्किल री-अलाइनमेंट, और नए बाज़ारों में विस्तार में निवेश कर रही है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, “हम लगातार रिस्किलिंग और री-डिप्लॉयमेंट की प्रक्रिया चला रहे हैं। इस सफ़र के दौरान, उन एम्प्लॉयीज को ऑर्गेनाइजेशन से बाहर किया जाएगा जिनको आगे किसी काम पर डिप्लॉय नहीं किया जा सकता।

Comments
Post a Comment