राज ठाकरे के खिलाफ जनहित याचिका, सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई की मांग

 महाराष्ट्र में हिंदी भाषी नागरिकों के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने और हिंसा भड़काने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका वरिष्ठ वकील घनश्याम उपाध्याय ने दाखिल की है, जिसमें ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि ठाकरे द्वारा दिए गए भाषण और उनकी पार्टी की गतिविधियां भाषा के आधार पर नफरत फैलाने वाली हैं, जो संविधान के मूल मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों के विरुद्ध हैं।

Visit Us:- https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/public-interest-litigation-against-raj-thackeray-demand-for-hearing-in-supreme-court-8628

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान-सऊदी डिफेंस डील और चाबहार पर अमेरिकी वार

PDA पाठशाला: A फॉर अखिलेश', SP नेता पर FIR दर्ज, सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला