संयुक्त राष्ट्र मंच(India in UN) पर पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर और सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया, लेकिन भारत ने उसे सख्त और करारा जवाब देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने उसकी पोल खोल दी। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीष ने कहा कि एक ओर भारत है, एक परिपक्व लोकतंत्र, तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्था, बहुलवादी और समावेशी समाज। दूसरी ओर पाकिस्तान है जो आतंकवाद और कट्टरता में जकड़ा हुआ है और IMF से बार-बार कर्ज मांगने को मजबूर है।”

Comments
Post a Comment