अहमदाबाद विमान हादसे पर गलत रिपोर्टिंग: पायलट फेडरेशन ने WSJ और रॉयटर्स को भेजा कानूनी नोटिस

 अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया 171 विमान हादसे को लेकर विदेशी मीडिया की रिपोर्टिंग पर विवाद खड़ा हो गया है। अहमदाबाद विमान हादसे पर गलत रिपोर्टिंग मामले में FIP ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स पर भ्रामक और अटकलों पर आधारित रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए दोनों संस्थानों को कानूनी नोटिस भेजा है। FIP के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने पुष्टि की कि हमने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों मीडिया संस्थानों से सार्वजनिक माफी की मांग की है। रिपोर्टिंग में मृत पायलटों को बिना किसी आधिकारिक निष्कर्ष के दोषी ठहराना न केवल अनुचित है, बल्कि यह उनकी प्रतिष्ठा को भी अपूरणीय क्षति पहुंचाता है।

Visit Us:- https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/wrong-reporting-on-ahmedabad-plane-crash-pilot-federation-sends-legal-notice-to-wsj-and-reuters-8626

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान-सऊदी डिफेंस डील और चाबहार पर अमेरिकी वार

PDA पाठशाला: A फॉर अखिलेश', SP नेता पर FIR दर्ज, सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला