बिहार: SIR प्रक्रिया में खुलासा 36 लाख मतदाता संपर्क से बाहर, अपने पते पर नहीं मिले
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) का काम अब आखिरी दौर में है, लेकिन प्रक्रिया को लेकर ज़मीन पर स्थिति कुछ उलझी हुई है। आयोग की समयसीमा जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, मतदाता, राजनीतिक दल और चुनाव अधिकारी – सभी पर दबाव बढ़ता जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में अब तक कुल पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। हालांकि, आयोग ने यह भी स्वीकार किया है कि 36 लाख से अधिक मतदाताओं को अभी तक उनके दस्तावेज़ नहीं मिल पाए हैं, यानी वे मतदाता जिनके फॉर्म या तो अधूरे हैं या बीएलओ को वापस नहीं मिले।

Comments
Post a Comment