Bomb Threats: राष्ट्रीय राजधानी में फिर बम की दहशत, एक साथ 20 स्कूलों को मिली धमकी

 दिल्ली में एक बार फिर बम की धमकियों ने अफरा-तफरी मचा दी है। गुरुवार, 18 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी के 20 स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने (Bomb Threats) की धमकी मिली, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले रोहिणी सेक्टर-3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल, फिर पश्चिम विहार का रिचमोंड ग्लोबल स्कूल और इसके बाद रोहिणी सेक्टर-24 के सोवरन स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और दमकल विभाग की टीमें संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंच गईं। सभी जगहों पर तलाशी अभियान जारी है, हालांकि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

लगातार तीसरे दिन मिली Bomb Threats


यह धमकियां ऐसे समय पर आई हैं जब बीते दो दिनों में भी दिल्ली के स्कूलों को इसी तरह की ईमेल धमकियां मिल चुकी हैं। बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पिछले तीन दिनों में कुल नौ स्कूलों को दस से अधिक धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जिससे दिल्ली का शैक्षणिक वातावरण तनाव में है।


Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान-सऊदी डिफेंस डील और चाबहार पर अमेरिकी वार

PDA पाठशाला: A फॉर अखिलेश', SP नेता पर FIR दर्ज, सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला