Bomb Threat: फिर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में फैला खौफ
दिल्ली के विभिन्न इलाकों के कम से कम पांच प्रमुख स्कूलों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी(Bomb Threat) वाले ईमेल प्राप्त हुए। इनमें द्वारका का सेंट थॉमस स्कूल और वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल प्रमुख हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल इन संस्थानों को खाली कराया और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।
लगातार तीसरे दिन Bomb Threat का सिलसिला जारी
धमकी भरे ईमेल पहले सेंट थॉमस और वसंत वैली स्कूल को भेजे गए। इसके कुछ ही देर बाद हौज खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार का रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट का सरदार पटेल विद्यालय भी इस सूची में शामिल हो गए। बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, साइबर एक्सपर्ट्स और स्थानीय पुलिस की टीम ने इन संस्थानों की गहन तलाशी ली, पर अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पिछले तीन दिनों में अब तक 10 स्कूलों और एक कॉलेज को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

Comments
Post a Comment