विदेश मंत्री एस.जयशंकर की शी जिनपिंग से मुलाकात, भारत-चीन संबंधों पर हुई चर्चा
भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर चीन पहुंचे हैं, जहां उन्होंने मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस अहम मुलाकात के दौरान जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की शुभकामनाएं शी जिनपिंग को दीं। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत-चीन संबंधों को दिशा देने में दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

Comments
Post a Comment