योगी आदित्यनाथ की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बुधवार को मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया जा रहा है और अब जनता भी इस हकीकत को समझने लगी है। पवन खेड़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की संगठनात्मक स्थिति, चुनाव आयोग की भूमिका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्थिति भी पार्टी के भीतर अस्थिर हो गई है।
Comments
Post a Comment