रूस को डोनाल्ड ट्रंप का अल्टीमेटम: 'हमले रुके नहीं तो लगेगा सख्त टैरिफ'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस के खिलाफ चेतावनी दोहराते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पर हमला जारी रहा, तो मॉस्को को और भी कड़े प्रतिबंधों और शुल्कों का सामना करना पड़ेगा। स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह रूस को दी गई शांति वार्ता की समयसीमा को घटाकर अब महज़ 10-12 दिन कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, “हमें कोई प्रगति होती नहीं दिख रही है, और इंतजार करने का अब कोई मतलब नहीं है।”
Comments
Post a Comment