Bokaro Encounter: मुठभेड़ में इनामी नक्सली कुंवर मांझी ढेर, ऑपरेशन में एक जवान शहीद

झारखंड के बोकारो जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह हुई मुठभेड़(Bokaro Encounter) में सुरक्षाबलों ने 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली और सब-जोनल कमांडर कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी उर्फ साडे को मार गिराया। इस कार्रवाई में एक अन्य नक्सली भी मारा गया। हालांकि, इस ऑपरेशन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा-209 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया।


Bokaro Encounter में  एक जवान शहीद

यह मुठभेड़ बोकारो जिले के जोगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुगू पहाड़ के काशीटांड़ जंगल में सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से एक वर्दी में था, जबकि दूसरा सामान्य कपड़ों में था। ऑपरेशन के बाद घटनास्थल से एक AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।
 

 

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान-सऊदी डिफेंस डील और चाबहार पर अमेरिकी वार

PDA पाठशाला: A फॉर अखिलेश', SP नेता पर FIR दर्ज, सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला