Posts

Showing posts from August, 2025

PM की डिग्री’ पर नई मोड़: दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, अब सार्वजनिक नहीं हो सकेगी जानकारी

  दिल्ली हाईकोर्ट ने उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) को PM नरेंद्र मोदी की डिग्री के आंकड़े और मार्कशीट सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक रिकॉर्ड निजी जानकारी (personal information) माने जाते हैं और RTI अधिनियम की धारा 8(1)(j) के तहत रक्षा प्राप्त करते हैं। Read More:-  https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/new-twist-on-pms-degree-delhi-high-courts-order-now-the-information-cannot-be-made-public-8888

पीएम मोदी जापान यात्रा 2025: टोक्यो पहुंचने पर बोले पीएम मोदी, 'सहयोग की नई संभावनाएं तलाशने का अवसर'

  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 2 दिन की जापान यात्रा पर टोक्यो पहुंच गए हैं। इस महत्वपूर्ण दौरे का उद्देश्य भारत और जापान के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को मज़बूत करना है। पीएम मोदी जापान यात्रा 2025 को वैश्विक स्तर पर खास नजरों से देखा जा रहा है, क्योंकि यह दौरा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों की बढ़ती साझेदारी को दर्शाता है। Read More:-  https://www.molitics.in/hindi-news/international/top-news/pm-modi-japan-visit-2025-on-reaching-tokyo-pm-modi-said-an-opportunity-to-explore-new-possibilities-of-cooperation-8894

स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ: मोहन भागवत का राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय चेतना पर संदेश

  नई दिल्ली, विज्ञान भवन – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने तीन दिवसीय व्याख्यानमाला के दूसरे दिन राष्ट्रवाद, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय चेतना पर अपने विचार रखते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को अपनाना ही एकमात्र मार्ग है। विज्ञान भवन में आयोजित इस विशेष सत्र में उन्होंने ‘100 वर्ष की संघ यात्रा – नए क्षितिज’ विषय पर विस्तार से चर्चा की। Read More:-  https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/adopt-swadeshi-build-a-self-reliant-india-mohan-bhagwat-message-on-nationalism-and-national-consciousness-8893

मोहन भागवत बोले: 75 की उम्र में रिटायरमेंट ज़रूरी नहीं, जब तक ज़रूरत है काम करते रहेंगे

  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने अपने हालिया विवादास्पद बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने न तो खुद संन्यास लेने की बात कही है और न ही किसी और के बारे में ऐसा कोई सुझाव दिया है। उनके इस स्पष्टीकरण ने विपक्षी दलों, खासकर राहुल गांधी जैसे नेताओं द्वारा जताई जा रही उम्मीदों पर पानी फेर दिया है कि संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75 साल की उम्र के बाद पद छोड़ने का संकेत देने की कोशिश कर रहा है। Read More:-  https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/mohan-bhagwat-said-retirement-is-not-necessary-at-age-of-75-8895

जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा गया |

Image
 रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा गया — 20 अगस्त 2025 को दिल्ली में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक जनसुनवाई के दौरान अचानक हमला हो गया। यह घटना उनके आधिकारिक आवास सिविल लाइंस में हुई, जहाँ वे आम जनता की शिकायतें सुन रही थीं। बैठक शांतिपूर्ण चल रही थी, तभी एक व्यक्ति, जो अपनी समस्या लेकर पहुंचा था, बात करते हुए अचानक मुख्यमंत्री के बेहद करीब आ गया और बिना किसी चेतावनी के उनके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सुरक्षित किया और आरोपी को वहीं मौके पर पकड़ लिया गया। प्राथमिक उपचार के लिए रेखा गुप्ता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह घटना प्रशासनिक सुरक्षा प्रणाली पर गहरा सवाल खड़ा कर रही है। Read More:-  https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/rekha-gupta-was-slapped-during-a-public-hearing-8870

उपराष्ट्रपति पद के लिए I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से सुदर्शन रेड्डी का नाम तय

Image
सुदर्शन रेड्डी को वर्ष 2025 के उपराष्ट्रपति पद के लिए I.N.D.I.A गठबंधन ने अपने उम्मीदवार के रूप में चुना है। यह निर्णय संसद के मानसून सत्र के दौरान लिया गया, जहां विभिन्न विपक्षी दलों ने एकमत होकर रेड्डी के नाम का समर्थन किया। लंबे समय से तेलंगाना की राजनीति में सक्रिय रहे सुदर्शन रेड्डी एक गंभीर, अनुभवी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित नेता के रूप में जाने जाते हैं। गठबंधन के नेताओं ने उन्हें एक ऐसा चेहरा बताया है, जो राजनीतिक सूझबूझ और निष्पक्षता का संतुलन बनाकर राष्ट्र के हित में कार्य कर सकता है। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद राजनीतिक माहौल में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या रेड्डी, सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवार के मुकाबले एक मज़बूत टक्कर दे पाएंगे। Read More:-  https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/sudarshan-reddys-name-finalised-by-india-alliance-for-the-post-of-vice-president-8871

2019 की हार पर मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप- फर्जी वोटों से बदला था नतीजा

  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित वोट अधिकार रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तिखा हमला बोला। खड़गे ने आरोप लगाया कि 2019 का लोकसभा चुनाव फर्जी वोटों के कारण हारे थे और आज उनकी बातें सच साबित हो रही हैं। खड़गे ने कहा कि यह मोदी सरकार चोरी की सरकार है, जो फर्जी वोटों से देश को रुला रही है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम करता है। Visit Us:-   https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/mallikarjun-kharges-allegation-on-2019-defeat-the-result-was-changed-by-fake-votes-8859

राहुल गांधी को चुनाव आयोग का अल्टीमेटम: शपथ पत्र दें या माफी मांगें

  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया आरोपों पर चुनाव आयोग ने कड़ा जवाब दिया है। राहुल ने आरोप लगाया था कि आयोग ने भाजपा से मिलीभगत कर मतदाता सूची में हेराफेरी की, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल मिला। Visit Us:-  https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/election-commissions-ultimatum-to-rahul-gandhi-give-affidavit-or-apologize-8857

पाक सेना प्रमुख की अमेरिका यात्रा ने मोदी-ट्रंप रिश्तों की पोल खोली- जयराम रमेश

  अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए 50% टैरिफ के बाद से ही विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। रमेश ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद दो महीने में दूसरी बार अमेरिका जाने पर सवाल किया। Visit Us:-  https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/pak-army-chiefs-us-visit-exposed-modi-trump-relations-jairam-ramesh-8853

बेंगलुरु में राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- वोट की चोरी संविधान से धोखा

  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में आयोजित वोट अधिकार रैली में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट की चोरी संविधान के साथ सीधा धोखा है और हर हाल में संविधान की रक्षा की जाएगी। राहुल ने कहा, “संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है। लेकिन आज देश की संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, संविधान से छेड़छाड़ हो रही है। संविधान में गांधी, नेहरू और पटेल की आवाज है। वक्त बदलेगा तो सजा जरूर मिलेगी।” Visit Us:-  https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/rahul-gandhi-attacks-election-commission-in-bengaluru-says-vote-theft-is-a-betrayal-of-the-constitution-8856

Putin Visit India: अजीत डोभाल की पुष्टि, साल के अंत में भारत दौरे पर आएंगे व्लादिमीर पुतिन

Image
  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वर्ष के अंत तक भारत की यात्रा(Putin Visit India) पर आ सकते हैं। यात्रा की तिथियों को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने गुरुवार को मॉस्को में इसकी औपचारिक पुष्टि की। डोभाल ने रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगू से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत आगामी भारत-रूस शिखर सम्मेलन को लेकर “उत्साहित और आशावान” है। Visit Us:-  https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/putin-visit-india-ajit-doval-confirms-vladimir-putin-will-visit-india-at-the-end-of-the-year-8849

UP Floods: यूपी में बाढ़ का कहर, गंगा-घाघरा समेत कई नदियां उफान पर, 22 जिले प्रभावित

Image
  उत्तर प्रदेश में मानसून की मार ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश से राज्य के 22 जिले बाढ़(UP Floods) की चपेट में हैं। गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा, सरयू और राप्ती सहित कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक जलभराव और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। Visit Us:-  https://www.molitics.in/hindi-news/politics/top-news/up-floods-floods-wreak-havoc-in-up-many-rivers-including-ganga-ghaghra-in-spate-22-districts-affected-8852

Bihar: तेजस्वी यादव बोले– मेरा नाम लिस्ट में नहीं, EC ने कहा– दावा ग़लत, लिस्ट में मौजूद हैं

  बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पहली संशोधित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी। राज्य के सभी 38 जिलों की इस सूची में कुल 65,64,075 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। आयोग के अनुसार, राज्य में अब 7,24,05,756 पंजीकृत मतदाता हैं, जबकि पहले यह संख्या 7,89,69,844 थी। सबसे ज्यादा नाम पटना जिले में हटाए गए हैं। Visit Us:-  https://www.molitics.in/hindi-news/elections/top-news/bihar-tejashwi-yadav-said-my-name-is-not-in-the-list-ec-said-the-claim-is-wrong-i-am-present-in-the-list-8778

ट्रंप के 'डेड इकोनॉमी' वाले बयान पर पीएम मोदी का जवाब- भारत अब वैश्विक ताकत बनने की राह पर

  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनॉमी' करार दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से करारा जवाब दिया। उन्होंने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को दोहराया और देशवासियों से ‘स्वदेशी’ अपनाने का आह्वान किया। Visit Us:-  https://www.molitics.in/hindi-news/national/top-news/modis-reply-to-trumps-dead-economy-statement-india-is-now-on-the-path-to-becoming-a-global-power-8777

झारखंड की राजनीति के स्तंभ शिबू सोरेन नहीं रहे, 81 साल की उम्र में हुआ निधन

  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे बीते कई हफ्तों से गंभीर रूप से बीमार थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। Visit Us:-  https://www.molitics.in/hindi-news/politics/top-news/shibu-soren-the-pillar-of-jharkhand-politics-is-no-more-he-died-at-the-age-of-81-8786

PDA पाठशाला: A फॉर अखिलेश', SP नेता पर FIR दर्ज, सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला

  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में समाजवादी पार्टी(SP) के एक स्थानीय नेता के खिलाफ कथित रूप से बच्चों को राजनीतिक ABCD (PDA पाठशाला) के ज़रिए राजनीतिक शिक्षा देने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बच्चों की शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप के नाम पर दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। Visit Us:-  https://www.molitics.in/hindi-news/politics/top-news/pda-pathshala-a-for-akhilesh-fir-lodged-against-sp-leader-sp-chief-attacks-bjp-8785