2019 की हार पर मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप- फर्जी वोटों से बदला था नतीजा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित वोट अधिकार रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तिखा हमला बोला। खड़गे ने आरोप लगाया कि 2019 का लोकसभा चुनाव फर्जी वोटों के कारण हारे थे और आज उनकी बातें सच साबित हो रही हैं। खड़गे ने कहा कि यह मोदी सरकार चोरी की सरकार है, जो फर्जी वोटों से देश को रुला रही है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम करता है।
Comments
Post a Comment