UP Floods: यूपी में बाढ़ का कहर, गंगा-घाघरा समेत कई नदियां उफान पर, 22 जिले प्रभावित
उत्तर प्रदेश में मानसून की मार ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश से राज्य के 22 जिले बाढ़(UP Floods) की चपेट में हैं। गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा, सरयू और राप्ती सहित कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक जलभराव और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

Comments
Post a Comment